back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिजनों ने कोरोना मरीज के शव के अंतिम संस्कार में तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, एफआईआर दर्ज

शिमला, 27 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच परिजनों ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कोरोना मरीज के शव का अंतिम संस्कार कर पूरे गांव की जान जोखिम में डालने का प्रयास किया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान परिजनों ने न केवल कोविड नियमों की अवहेलना की बल्कि प्रशासन के निर्देश पर परिजनों के घर पीपीई किट देने पहुंचे राजस्व कर्मी के साथ बदसलूकी भी की। मामला सोलन जिला के कसौली में सामने आया है। एसडीएम कसौली संजीव धीमान की शिकायत पर कसौली पुलिस ने मृतक के परिजनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले के अनुसार सोलन के कसौली के रहने वाले एक व्यक्ति की 24 मई को उनके आवास पर मृत्यु हो गई। वह गत सात मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर अपने घर में होम आइसोलेशन में था।। 12 मई को कोरोना मरीज के परिवार के सदस्यों का भी कोविड टेस्ट किया गया जिसमें मृतक के परिवार के दो सदस्य भी पोजिटिव पाए गये तथा इन्हें भी होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिये गये थे। उक्त कोरोना मरीज की मौत पर प्रशासन के निर्देश के तहत स्थानीय पटवारी रुप दत्त मृतक के बेटे बलजीत सिंह को पीपीई किट व डेड बाडी बैग देने के लिए उनके घर गये तथा उन्हें पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार कोविड नियमावली के अन्तर्गत करने को कहा। शिकायत में कहा गया है कि बलजीत सिंह ने पटवारी रुप दत के साथ बदतमीजी की, अपने पद की धौंस दिखाई और पीपीई किट व डेड बाडी बैग लेने से इन्कार कर दिया। जिस पर पटवारी उनके घर पर डैड बाड़ी बैग व पीपीई किट छोड़ आया। पटवारी ने बलजीत सिंह व उनके परिवार को सख्त हिदायत दी कि मृतक शरीर का दाह संस्कार 25 मई की सुबह आठ बजे प्रशासन की देख रेख में किया जाए। एसडीएम के आदेश पर थाना प्रभारी कसौली ने भी फोन कर बलजीत व उसके परिवार को पूर्ण कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए थे। शिकायत के अनुसार बलजीत सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्य कोविड नियमों को दर किनार करते हुये मृतक के पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार के लिए 25 मई की सुबह 6.45 बजे कर दिया। जिसकी सूचना उन्होंने न ही ग्राम पंचायत व न ही प्रशासन को दी। कसौली के एसडीएम संजीव कुमार धीमान ने शिकायत पत्र में कहा है कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड नियमों तथा कॉविड प्रोटोकाल के विरुध हुआ जिसमें 15 से 20 लोग उपस्थित थे। ऐसे में बलजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कोविड नियमों की उल्लघना जानबूझ कर की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में कोरोना वायरस सक्रमण के फैलने की सम्भावना बढ़ गई है तथा बलजीत सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण गांव की जान जोखिम में डालने का प्रयास किया गया। सोलन के जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने गुरुवार को बताया कि कसौली पुलिस द्वारा इस मामले में पार्थमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵