back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किन्नर ने परिचित महिला से कराया रेप, वीडिया बनाकर धमकाया और शादी करा दी

किन्नर ने परिचित महिला से कराया रेप, वीडिया बनाकर धमकाया और शादी करा दी उज्जैन,25 मार्च (हि.स.)। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक किन्नर द्वारा अपनी परिचित महिला के साथ अपने दोस्त से दुष्कर्म कराने तथा उसका वीडियो बनाकर धमकाने और जबरन शादी करा देने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोर के ढाबला राय इच्छावर निवासी 22 वर्षीय महिला अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ बस से 27 फरवरी को अपने इंदौर स्थित मायके आ रही थी। तभी उसका परिचित किन्नर उमा उर्फ ओम निवासी संजय नगर का मोबाइल फोन आया। उसने महिला को अपने घर बुलवाया। वहां पहुंचने पर पूर्व से ही किन्नर का दोस्त अखिलेश सोलंकी निवासी गोयला बुजुर्ग,उन्हेल बैठा हुआ था। सभी ने साथ में खाना खाया और उसके बाद किन्नर ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोश महिला के साथ अखिलेश ने दुष्कर्म किया और किन्नर ने उसका वीडियो बनाया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे सबकुछ समझ में आ गया। उसने किन्नर से जमकर विवाद किया। इधर किन्नर ने महिला को रात का वीडियो बताया और कहाकि यदि भागने की कोशिश की या किसी को बताया तो वह वीडियो सोश्यल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद अखिलेश महिला को जर्बदस्ती कोर्ट ले गया और विवाह कर लिया। इसके बाद वह महिला को अपने गांव ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया। इधर महिला का पति उसे तलाशते हुए किन्नर के घर पहुंचा। सारी जानकारी मालूम होने पर वह अपनी पत्नि और बच्ची को इनके चुंगल से छुड़ाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने किन्नर और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। ललित ज्वेल/उज्जैन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵