back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू संभाग में गर्मी अब दिखा रही अपना प्रचंड़ रूप

जम्मू, 27 मई (हि.स.)। जम्मू संभाग में गर्मी अपना प्रचंड़ रूप अब दिखाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ व शुष्क रहने के चलते पारा एकदम चढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही धूप से लोग परेशान होते दिख रहे थे। 10 बजे तक तो लू चलने के साथ ही गर्मी और तेज हो गई है। दोपहर 12 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आज इसके 40 के पार पहुंचने की संभावना है। इसी बीच कश्मीर घाटी में भी मौसम शुष्क रहने के चलते पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। धीरे-धीरे पारा चढ़ने व मौसम शुष्क रहने से यहां के लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। इस दौरान जम्मू का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का न्यूनतम तापमान 10.8, बटोत का 15.0, कटड़ा का 22.0, भद्रवाह का 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 8.6, पहलगाम का 5.0, कुपवाड़ा का 7.6, कोकरनाग का 9.5 जबकि गुलमर्ग का न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵