back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार रात अपनी हड़ताल वापस ले ली। बुधवार सुबह से हड़ताल पर चल रहे जूनियर डॉक्टर गुरुवार को रात नौ बजे से ड्यूटी पर लौट आए। तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने घोषणा की कि वे मरीजों के स्वास्थ्य को उनकी पहली प्राथमिकता और वर्तमान महामारी संकट में उनकी सेवा करने की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस ले रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा व स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक के साथ बातचीत की। संगठन ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और स्वास्थ्य अधिकारियों का वजीफा बढ़ाने और डॉक्टरों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए निजाम के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में बिस्तरों के आवंटन के लिए धन्यवाद दिया। एसोसिएशन ने कहा, स्वास्थ्य अधिकारियों ने हमें मौखिक आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के साथ अनुग्रह राशि के विकल्प पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री जल्द से जल्द शहीद एचसीडब्ल्यू को सम्मानित करने और उनके आश्रितों को सहायता प्रदान करने का कष्ट करें। अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए करीब 4,000 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

रेवंत रेड्डी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने लगाया हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद स्थित गांधी भवन में तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵