back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गंजी कारखाना और दवा दुकान में बड़ी आग

कोलकाता, 27 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के न्यू बैरकपुर इलाके में एक गंजी कारखाना और दवा दुकान में भयंकर आग लग गई है। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के 15 गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। आग के बाद इस कारखाने में काम करने वाले चार कर्मचारी लापता हैं जिनकी तलाश अग्निशमन कर्मी कर रहे हैं। उधर, कारखाने के मालिक की भी तलाश तेज कर दी गई है अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार रात को ही आग लगी थी और आठ घंटे से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी अग्निशमनकर्मी इसमें प्रवेश नहीं कर सके थे। चुकी यह गंजी का कारखाना है और पास में दवा की दुकान है और दोनों जगहों पर ज्वलनशील सामानों की मौजूदगी है, इसीलिए आग काफी तेजी से फैलती चली गई है। दमकलकर्मियों का कहना है कि सुबह 3:30 बजे आग लगी थी और पूरे कारखाने में रखे सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने विस्फोट की आवाज भी सुनी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। यहां अग्निशमन व्यवस्थाएं पुख्ता थीं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵