back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोकुल के मुरलीधर घाट पर खेलेंगे कन्हैया 26 को छड़ीमार होली

मथुरा, 24 मार्च (हि.स.)। योगीराज श्रीकृष्ण कन्हैया की नगरी गोकुल में 26 मार्च को छड़ी मार होली का आयोजन किया जाएगा। जहां कृष्ण कन्हैया गोपियों के साथ प्राचीन मुरलीधर घाट पर होली खेलेंगे। इस होली को भव्य बनाने के लिए उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली है। मन्दिर प्रबन्धक गिरधारी लाल भाटिया ने बुधवार को बताया कि होली के लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। उधर गोकुल नगर पंचायत के चैयरमेन संजय दीक्षित के नेतृत्व में सफाई प्रकाश पेयजल ठीक रखने की योजना बनाई गई है। शुक्रवार की प्रातः होली शुरू होकर शाम करीब 4 बजे तक होगी। गोकुल में भगवान कन्हैया को बालकिशन रूप में वासुदेव जी लाए थे और भगवान कन्हैया का यहां बाल रूप है इसलिए गोकुल में प्राचीन होली भगवान कन्हैया के साथ में बाल रूप में ही खेली जाती है। यहां गोकुल में भगवान कन्हैया के छोटे स्वरूप को देखकर बृज की गोपियां उनके साथ में छोटी-छोटी छड़ियों से होली खेलती हैं। यहां टेसू के फूल से रंग बनाए जाते हैं। कम से कम 20 कुंतल गुलाल तथा 05 कुंतल टेसू के फूल का रंग सभी तीर्थ यात्रियों पर बृज की गोप गोपियों पर लुटाया जाता है। मान्यता के अनुसार मुरलीधर घाट पर सबसे पहले बजाई थी कन्हैया ने मुरली गोकुल की प्राचीन होली जो कि 5,500 वर्षों से ज्यादा पुरानी है, तब भगवान कन्हैया ने मुरलीधर घाट पर सबसे पहले मुरली बजाई थी। यहां छड़ीमार होली मनायी जाती है। योगी सरकार के द्वारा यहां प्राचीन होली चबूतरे का निर्माण कराया गया है। इस होली चबूतरे पर बीते वर्ष भी धूमधाम से होली का आयोजन किया गया था। मुरलीधर घाट भगवान कन्हैया का प्राचीन घाट है। यहां सबसे पहले भगवान कन्हैया ने गोपियों के साथ में होली खेली थी। मान्यता है कि इसी घाट पर साक्षात भगवान कन्हैया होली के दिन अपनी गोपियों के साथ में होली खेलते हैं। गोकुल का नंदकिला मंदिर का प्रबंधन जिला जज के द्वारा चलाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵