back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, तेज हुई लिवाली व बिकवाली

योगिता नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज जोरदार उठापटक के साथ हुई है। बुधवार की तरह ही आज भी एक बार फिर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में बिकवाली के दबाव में लुढ़ककर लाल निशान में आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 111.28 अंक की उछाल के साथ 51 हजार,128.80 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरू में ही मंदड़िए हावी हो गए और भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गोता लगाकर लाल निशान में पहुंच गया। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी 22.5 अंक की तेजी के साथ 15 हजार,323.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। लेकिन इसकी मजबूती भी टिक नहीं सकी और थोड़ी ही देर में इसमें भी गिरावट का रुख बन गया। आज का कारोबार शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 100 अंक से भी ज्यादा नीचे लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में भी 23 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते लगातार चौथी बार शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बिकवाली के दबाव में बाजार संभल नहीं सका। अभी तक के कारोबार की एक बड़ी बात ये भी रही कि सेंसेक्स एक बार फिर लुढ़क कर 51 हजार अंक के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 के स्तर पर कायम नहीं रह सका। लेकिन थोड़ी देर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लिवाली के बल पर बाउंस बैक किया। जिसके कारण सेंसेक्स 51 हजार के स्तर के पार चला गया, वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 अंक के स्तर के ऊपर चला गया। आज सुबह 10.15 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स15.37 अंक चढ़कर 51 हजार,032.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी14.65 अंक चढ़कर 15 हजार,316.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, आइओसीएल और टीसीएस के शेयर मजबूती का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और हिंद यूनिलीवर में कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज एशियाई बाजारों में भी मिला जुला रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 169 अंक गिरकर 28 हजार,472 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 20 अंकों की गिरावट बनी हुई है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵