back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

मीरजापुर, 27 मई (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के नरायनपुर सिकिया बाईपास मोड़ पर बुधवार की देर रात शादी समारोह से वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। बिहाउर गांव निवासी आनन्द पटेल 22 वर्ष पुत्र रामनाथ पटेल अपने मित्र सुजीत 20 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी बसाढी के साथ नरायनपुर चौकी क्षेत्र के सोनाई गांव में मामा के लड़की की शादी में आया था। बारातियों की आवभगत और खाना खाने के बाद दोनों रात के लगभग दस बजे मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले। सिकिया मोड़ के पास पहुंचते ही अहरौरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैंकर दोनों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर संजय सिंह ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई में जुट गए। टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵