प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स.)। प्रयागराज की अनीमा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अनीमा सोनकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से इंटरनेशनल रिलेशन की शोध छात्रा हैं और 2013 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। पूर्व में दिल्ली प्रांत की सह मंत्री रह चुकी हैं। बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, राजन शुक्ला, पार्षद किरण जायसवाल, आभा सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, माया द्विवेदी, दुर्गेश नंदिनी, वर्षा जायसवाल, पूनम सोनकर, रेखा यादव, मीनू पांडे, किरण, पूर्वी जायसवाल एवं भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त





