back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच सौ छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन रद्द

पाकुड़,24मार्च(हि.स.)। सदर प्रखंड के प्लस टू विद्यालय इलामी के पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन रद्द कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशिष श्रीवास्तव के मुताबिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 1150 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन दिया था, जिनमें से कुल 504 आवेदनों को जांच में सही पाए जाने पर विद्यालय द्वारा अनुसंशा कर भेजा गया था।लेकिन कल्याण विभाग ने सभी आवेदनों को अयोग्य बता निरस्त कर दिया है।विद्यालय की यास्मिन आराम,तुहीना खातून, अकलिमा खातून, नायला तबस्सुम आदि छात्राओं ने बताया कि कई महीने इंतजार करने के बाद जब उनके खाते में पैसे नहीं आए तो उन्होंने कल्याण विभाग के साइट पर जाकर चेक किया तो पाया कि उनके आवेदनों को अयोग्य बता निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब हमने निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया तब उसे गलत ठहराया जाना समझ से परे है।बकौल प्रभारी प्रधानाध्यापक इस संबंध में शिक्षा विभाग को लिखित जानकारी दी जाएगी,ताकि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला कल्याण पदाधिकारी विजन ओराँव ने बताया है कि प्राप्त आवेदनों की भौतिक जांच के लिए टीम बनायी गई थी।जिसने अपनी जांच रिपोर्ट में सभी आवेदनों को अयोग्य बताया है। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

छात्रों की बल्ले-बल्ले! क्या है National Scholarship Portal जहां एक ही पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं स्कॉलरशिप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों और छात्रों का जीवन सुलभ से सुलभतम बनाने के लिए कई प्रकार...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵