back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द सुधरेगी सीएचसी पहाड़ी की चिकित्सीय व्यवस्था : डीएम

चित्रकूट, 27 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी का निरीक्षण कर औषधि भंडारण कक्ष देखा। एक्स-रे कक्ष व अधीक्षक कक्ष एवं बीपीएमबी ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर यूनिट तथा एनबीएसबी न्यू वार्न स्पेलाइजेशन यूनिट तथा महिला वार्ड, महिला शौचालय व प्रसव कक्ष का बारीकी से मुआयना किया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी के एमरजेंसी कक्ष, टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष को देखकर सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार यादव को निर्देश दिये कि खराब एम्बुलेंस को यहां से तत्काल हटाया जाये। साफ-सफाई की व्यवस्था चौकस की जाये। जिलाधिकारी ने सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार यादव को निर्देश दिये कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की रंगाई-पुताई की जाये। जहां टूटा-फूटा है उसकी मरम्मत कराई जाये। सीएमओ डाॅ. यादव ने जिलाधिकारी को भरोसा दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। इस मौके पर सीएमओ व प्रभारी डाॅ. विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵