back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उन्नत भारत अभियान से जोड़ा गया राजेन्द्र कॉलेज

छपरा, 24 मार्च (हि.स.)। राजेन्द्र कालेज को उन्नत भारत अभियान से जोड़ा गया है। कालेज के प्राध्यापक डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने बताया कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय का यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का अनुसरण करती है, जो आत्मनिर्भर ग्रामीण गणतंत्र पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 2014 में की गई थी। आईआईटी दिल्ली राष्ट्रीय समन्वयक के तौर पर कार्य कर रहा है। बिहार में क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी एनआईटी पटना को दी गई है। मानव विकास, समग्र आर्थिक, सामाजिक विकास, पर्यावरणीय विकास, जागरुकता एवं प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी को सक्षम बनाना और शिक्षा जैसे कार्य इसके प्रमुख क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। डॉ. अनुपम ने बताया कि राजेंद्र कॉलेज सहभागी संस्थान के तौर पर आवेदन करेगा। इसके लिए कन्हैया प्रसाद और डॉ. अनुपम कुमार सिंह को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके तहत डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने छात्र अर्जुन के साथ करिंगा पंचायत के गांवों का भ्रमण किया एवं मुखिया सुनील कुमार महतो से संपर्क कर पांच गांव करिंगा कोठी, करिंगा मुसेहरी, मगाईडीह, रतनपुरा तथा मिसरौलिया को चयनित किया। इस दौरान मुखिया सुनील ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि इससे गांव में जागरुकता आएगी और विकास होगा। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने ऐसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे सारण जिले में एक भी उच्चतर संस्थान अब तक इस अभियान से नहीं जुड़ा था। इस अभियान के माध्यम से शिक्षक और छात्र ग्रामीण विकास से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे। इनके ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज के व्यापक हित में हो सकेगा। राजेंद्र कॉलेज छपरा के लिए यह गौरव की बात होगी । हिन्दुस्थान समाचार /गुड्डू/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵