back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक के खिलाफ विधायक को ज्ञापन, सरकार को गुमराह कर बुरहानपुर विधायक बने गन्ना विकास समिति सदस्य

– डेलीगेट उज्जवल रामदास पाटिल ने लगाए आरोप, नेपानगर विधायक को भी सौंपा ज्ञापन बुरहानपुर, 27 मई (हि.स.)। नवलसिंह सहकारी शकर कारखाना झिरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई गन्ना विकास समिति में बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अशोक एम गुर्जर को भी सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर एक शिकायत सीएम शिवराजसिंह चौहान से लेकर सहकारिता मंत्री, उपायुक्त सहकारिता तक को कर सरकार को गुमराह कर सदस्य बनने का आरोप लगाया गया है। साथ ही इसे लेकर एक ज्ञापन नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर को भी सौंपा गया है। नवलसिंह सहकारी शकर कारखाना के डेलीगेट उज्जवल रामदास पाटिल ने यह आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा गया कि निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने सरकार को गुमराह किया है। वह कारखाने के संचालक अथवा डेलीगेट नहीं होते हुए भी कारखाना की वार्षिक आमसभा में उपस्थित होकर हस्तक्षेप करते हैं। जिससे कारखाना के मुख्य मुद्दों को, किसानों द्वारा चाही गई जानकारी व आगामी वर्ष की रूपरेखा पर चर्चा नहीं हो पाती। इसे लेकर कईं बार शिकायत भी की जा चुकी है। निर्दलीय विधायक द्वारा सहकारिता सूत मिल में हस्तक्षेप कर स्वयं की पत्नी को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करवाया गया। सूत मिल का नाम परिवर्तित कराया गया। इसी तरह अशोक एम गुर्जर सेवानिवृत्त गन्ना सलाहकार के रूप में सहकारिता पंजीयक की स्वीकृति के बिना कार्य कर रहे हैं। विधायक पिछले कईं वर्षों से गन्ना उत्पादक नहीं है। उनके द्वारा 2012-13 में गन्ना लगाया गया था। जिसके आधार पर लाखों रूपए लोन के रूप में लिया गया था। जिसका भुगतान गन्ने से न होने पर जमानतकर्ता गन्ना उत्पादक के बिलों में लाखों रूपए वसूल लिए गए। जिससे प्रभावित होकर जमानतकर्ता ने गन्ना उत्पादन करना बंद कर दिया। जिससे कारखाना को आर्थिक हानि हो रही है। शेष राशि वर्ष 2017 तक जमा न करने से यह डिफाल्टर होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य नहीं हैं। घाटे में चल रहे कारखाने द्वारा खरीदी गई फोरच्युनर वाहन का दुरूपयोग निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह द्वारा कारखाने के संचालक मंडल पर दबाव डालकर 40-45 लाख रूपए का फोरच्युनर वाहन खरीदा गया। जबकि वर्ष 2018-19 में कारखाना लगभग 8 करोड़ रूपए के घाटे में चल रहा था। उस स्थिति में भी वाहन खरीदा गया। स्वयं की पसंद का नंबर पाने के लिए वाहन का नंबर 7862 अतिरिक्त राशि खर्च कर प्राप्त किया गया। ऐसा कर कारखाना को क्षति पहुंचाई गई। शिकायत में कहा गया कि निर्दलीय विधायक द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के कारण क्षेत्र के अंशधारी के साथ अपनी उपज गन्ना पंजीयन करने के उपरांत ही नवलसिंह शकर कारखाने को न देते हुए महाराष्ट्र के अन्य कारखाने को अपना गन्ना दे रहे हैं। विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह और अशोक एम गुर्जर गन्ना विकास समिति के सदस्य बनने के योग्य नहीं हैं। इसलिए इस नियुक्ति पर सरकार को विचार करना चाहिए। आदेश निरस्त कर नई समिति बनाई जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵