back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोलसोनारो की सेहत में सुधार

साओ पाउलो, 16 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की सेहत अभी ठीक है, लेकिन आंतों में दिक्कत आने के चलते उन्हें अभी कुछ समय तक इलाज के लिए अस्पताल में ही रहना होगा। एक मेडिकल रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, अस्पताल से उनके डिस्चार्ज होने को लेकर कोई पूवार्नुमान नहीं है। निजी अस्पताल विला नोवा स्टार द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई, जहां एक दिन पहले उन्हें पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां राजधानी ब्रासिलया से लाया गया था। 66 वर्षीय बोलसोनारो का इस वक्त ऑपरेशन नहीं किया जाएगा, हालांकि आंतों में रुकावट आने की वजह से उनका क्लिनिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस परेशानी के चलते उन्हें कुछ दिनों से लगातार हिचकियां आ रही हैं, साथ में और भी कई सारे लक्षण हैं। राष्ट्रपति का इलाज गैस्ट्रिक सर्जन एंटोनियो लुइज मैसेडो द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने 2018 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान पेट में छुरा घोंपने के बाद बोलसोनारो का इलाज किया था। राष्ट्रपति के बेटे सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता तीन दिनों तक निगरानी में रह सकते हैं। यह उनकी सेहत की स्थिति पर निर्भर करेगा। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵