back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना टेंडर प्रक्रिया के मिट्टी बेचने पर हाई कोर्ट ने डीएम से मांगा जवाब

नैनीताल, 27 मई (हि.स.)। हाई कोर्ट ने नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 22 सलेमपुर में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर पार्षद व ठेकेदार द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए तालाब की मिट्टी बेचे जाने तथा याचिकाकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद जिलाधिकारी, एसडीएम, नगर निगम रुड़की को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। मामले के अनुसार सलेमपुर वार्ड नंबर 22 रुड़की हरिद्वार निवासी रधुनाथ सिंह सैनी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सलेमपुर में सौंदर्यीकरण के नाम पर बिना टेंडर के पार्षद व ठेकेदार ने 20 दिन तक लगातार अवैध रूप से मिट्टी निकाली है। जब याचिककर्ता ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। याचिकाकर्ता का यह कहना था कि इन लोगों ने सरकार को 40 से 50 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान किया गया। याचिकाकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट की खंडपीठ ने जिलाधिकारी, एसडीएम, नगर निगम रुड़की को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/ लता नेगी

Advertisementspot_img

Also Read:

जीतते ही नहीं बन जाते विधायक, जानिए असली प्रक्रिया,रिटर्निंग ऑफिसर से सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन क्यों है जरूरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अंतिम चरण में है, और जैसे-जैसे रुझान परिणाम में बदल रहे हैं, यह सवाल उठता...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵