back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पट्टी में गैंगवार में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

पट्टी(तरनतारन), 27 मई (हि.स.)। शहर के सरहाली मार्ग पर गुरुवार की सुबह दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। मृतकों की पहचान पूरन सिंह व अमन फौजी पुत्र बलबीर सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम शेरा है वह पट्टी का रहने वाला है। मृतक अमन इस क्षेत्र के प्रमुख अकाली नेता का करीबी बताया जा रहा हैै।पुलिस इस घटना को गैंगवार के रूप में देख रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इसी दौरान अकाली दल के नेता गुरमुख सिंह घुला ब्लेर और पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह धारीवाल के नेतृत्व में शहर के कुल्ला चौक में दोनों मृतक युवकों का शव रखकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धरना शुरू कर दिया गया है। उधर, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ग्रुप में सोशल मीडिया पर इन हत्याओं की जिम्मेदारी कबूलते हुए युवकों के साथियों को तैयार रहने की धमकी दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/नरेंद्र जग्गा/

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵