back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अविका गौर ने सुरेखा सिकरी को लेकर कहा : खुशकिस्मत हूं कि उनके साथ करियर शुरू करने का मौका मिला

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गौर को टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई है। इस शो में दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री सुरेखा सिकरी ने दादीसा के किरदार को निभाया था। अविका का कहना है कि वह खुशकिस्मत है कि उन्हें अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने का मौका सुरेखा सिकरी के साथ मिला। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं। अविका कहती हैं, अपने मेंटर सुरेखा सिकरी जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे काफी दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के महानतम कलाकारों में से एक हैं, वह एक किंवदंती हैं। उन्होंने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनकी याद हमेशा आएगी। आरआईपी। सुरेखा मैम एक प्रेरणा थी, जिन्होंने काफी बेहतरीन ढंग से मार्गदर्शन किया। वह आगे कहती हैं, सुरेखा जी के बारे में क्या कहूं, जिन्होंने हमें रास्ता दिखाया, उस रास्ते पर चलना कैसे है यह सिखाया और यह सब कुछ उन्होंने बेहद शानदार ढंग से किया। वह मेरे जैसे लोगों के लिए एक प्रेरणा रही हैं, जो हर संभव तरीके से उनके जैसा बनने की ख्वाहिश रखते हैं। उनका प्यार और गर्मजोशी बेजोड़ है और उसके जैसा दूसरा कभी कोई नहीं होगा। अविका कहती हैं कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें सुरेखा सिकरी के साथ काम करने का मौका मिला। अविका के मुताबिक, मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ अपना करियर शुरू करने का मौका मिला। यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मुझे पता है कि वह जहां कहीं भी हो, उनकी दुआ हमेशा मुझ पर बनी रहेगी, जो आगे बढ़ने में मेरे लिए मददगार साबित होगा। मैंने उनसे जमीन से जुड़े रहने का गुण सीखा है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵