back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, शहीद दारोगा प्रशांत के परिवार को दी जायेगी नौकरी – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। ताज नगरी आगरा में बुधवार को दो भाईयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे उपनिरीक्षक प्रशांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दारोगा की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद दारोगा प्रशांत यादव के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता के तौर पर 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने एसएसपी आगरा को सख्त निर्देश दिए है कि शहीद दारोगा के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द खोज निकाले और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कर कार्रवाई करें। दोषी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि, खंदौली थाना क्षेत्र स्थित गांव नेहर्रा में दो सगे भाइयों के बीच आलू खोदने को लेकर विवाद को शांत कराने पहुंचे उपनिरीक्षक प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से हत्यारोपित फरार है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...