back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल : भाजपा

नई दिल्ली, 26 मई(आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गिरगिट की तरह रंग बदलने की बात कही है। आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर कोरोना प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, केंद्र सरकार जब केजरीवाल सरकार को वैक्सीन दे रही थी तब वे कंपनी से सीधा खरीदने की मांग कर रहे थे, जब इजाजत मिली तब पलटकर केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग क्यों करने लगे?कभी बोलो की राज्यों को वैक्सीन खरीदने का अधिकार दो, जब दे दिया तो बोलो की केंद्र क्यों नहीं कर रहा। आदेश गुप्ता ने कहा, गिरगिट की तरह इतनी जल्दी और सुविधा अनुसार रंग कैसे बदल लेते हो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी। सीधा-सीधा बोल दो की आप से कुछ नहीं हो पायेगा, आपके बस की कुछ नहीं है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मुख्यमंत्री केजरीवाल से जो सवाल हम पूछेंगे उसका जवाब हमें मिलेगा नहीं क्योंकि जवाब देने के लिए बहुत बड़ा दिल, सच्ची नियत और बहुत दम चाहिए। केंद्र सरकार पूरे देश के नागरिकों को दिसंबर तक वैक्सीन लगने का रोड मैप सभी को बता चुकी है फिर केजरीवाल अपनी आदत के अनुसार अफरा-तफरी का माहौल क्यों पैदा कर रहे हैं। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵