back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर : बिना मास्क के घूमने वाले दो दर्जन का चालान

गोरखपुर, 24 मार्च (हि.स.)। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में पूर्णबन्दी की स्थिति बनती जा रही है। हालत यह है कि कहीं कहीं रात की पूर्णबन्दी का पालन किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में भी सख्ती होनी शुरू हो गयी है। बुधवार को बिना मास्क के घूमने वालों को चेतावनी दी गयी और खुद के साथ दूसरों के स्वास्थ्य का खयाल रखने के मद्देनजर टिप्स दिए गए। दो दर्जन से अधिक लोगों का चालान हुआ। हालांकि मास्क का वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता की ओर आकृष्ट भी किया गया। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर कल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मंगलवार को ही बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज इसका अनुपालन होना दिखाने लगा। बुधवार को एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों का चालान भी हुआ। इसके साथ ही मास्क पहन कर घर से निकलने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। लोगों में मास्क का भी वितरण कर उन्हें फिर से कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी। इस दौरान दुकानदारों से बिना मास्क लगाए समान की खरीददारी करने आने वालों को समान न देने की अपील की। अभियान में शामिल महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बिना मास्क के घूम रही महिलाओं और लड़कियों के चालान काटे। महिलाओं और लड़कियों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की हिदायत दी। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Advertisementspot_img

Also Read:

कहीं छोटा, तो कहीं बड़ा समोसा…” रवि किशन ने लोकसभा में उठाया खाद्य पदार्थों का मुद्दा, कानून बनाने की मांग

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान खाद्य...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵