back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अविका गौर ने तेलुगु फिल्म अमरन : इन द सिटी चैप्टर 1 की शूटिंग शुरू की

हैदराबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गौर ने अभिनेता आदि साई कुमार के साथ तेलुगु फिल्म अमरन इन द सिटी चैप्टर 1 की शूटिंग शुरू कर दी है। अविका ने कहा, मैं शूटिंग के लिए खुश हूं और यह एक प्यारी कहानी है। मैं एक पत्रकार छात्र का किरदार निभा रही हूं, जो एक चेंजमेकर है। जब मुझे इसकी स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मुझे यह बहुत पसंद आई और मैंने इसके लिए तुरंत हां कर दी। अभिनेत्री फिल्म में एक पत्रकार छात्र की भूमिका निभा रही है। अविका ने आगे कहा, हम पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ देख चुके हैं। मैं शूट करने के लिए उत्साहित हूं और सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहीं हूं। टीका लगवाएं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵