back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में सड़क पर बेवजह घूमने वालों की औचक सैंपलिंग

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एक तरफ जहां सख्त रवैया अपनाया है, वहीं बेवजह सड़क पर घूमने वालों की रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। इसके तहत सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों की कोरोना जांच होती है। राजधानी में कोरोना की चैन को ब्रेक करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। कई स्तरों पर इसके लिए योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बेवजह घूमने वालों की सैंपलिंग की जा रही है जिससे संक्रमण की दर के साथ संक्रमण के फैलाव को भी रोका जा सके। बताया गया है कि राजधानी में लगातार घर से बाहर निकलने वालो के विरुद्ध कार्रवाई और सैंपलिंग भी शुरू करा दी है। इसके साथ ही उन सभी को जो सैंपल दे रहे है उनको रिपोर्ट आने तक घर में सबसे अलग रहने और मास्क लगाकर रखने की हिदायत भी दी जा रही है। शहर में चलते ट्रैफिक के बीच बिना काम के घर से निकलने वाले लोगों की कोरोना जांच जारी है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵