back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दमोह : जून में लगेगी सीटी स्कैन मशीन और तैयार हो जायेगा ऑक्सीजन प्लांट

– दमोह जिले के पांच निराश्रित बच्चों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी भोपाल, 26 मई (हि.स.) । दमोह में लगातार पॉजिटिवटी दर कम हो रही है। जहां 15 दिन पहले लगभग 250 केस प्रतिदिन आ रहे थे वे घटकर लगभग 38 केस हो गये हैं। प्रयास करके इस सप्ताह जिले को शून्य केस पर लेकर आना है, जिससे कोरोना कर्फ्यू खत्म हो सके और लोगों की नियमित दिनचर्या प्रारंभ हो सके। यह कहना था नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा दमोह जिले के कोविड प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह का। वे बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि दमोह में जून में आक्सीजन प्लांट लग जाएगा एवं सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल हो जाएगी। शासन की तरफ से पूरी छूट दी गई है कि जितने भी डॉक्टर-कर्मचारियों की आवश्यकता है। उनकी भर्ती कोविड काल के दौरान कर सकते हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से बैठकें आयोजित करें। वार्डों की टीम प्रतिदिन शाम को छह बजे बैठकें आयोजित करेंगी। वार्ड में सक्रंमण, सैनिटाइजेशन आदि की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधि अधिकतम समय देकर, लोगों के बीच में जाकर उनको समझाइश देकर इस कार्य को करें। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। सिंह का कहना था कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं को पूरे देश ने सराहा है। सरकार ने तय किया है कि दैनिक वैतन भोगी कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारी, कलेक्टर दर के कर्मचारी की यदि कोरोना वॉरियर के रूप में मृत्यु होती है तो इन्हें पांच लाख रुपये की राशि और परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा जिन निराश्रित बच्चों के माता-पिता का कोविड-19 के कारण देहांत हो गया है उन बच्चों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। जिले मे अभी 5 प्रकरण सामने आये हैं। साथ ही जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई है, उनके परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जिससे परिवार को मदद मिल सके। सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योजना में तीन माह एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में दो माह का नि:शुल्क खाद्यान कुल पांच माह का नि:शुल्क राशन सरकार गरीब परिवारों को दे रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य चल रहा है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, मुख्यमंत्रीजी का साफ कहना है जिन किसानों ने पंजीयन कराया है सरकार उन सभी का गेहूं, चना आदि अनाज खरीदेगी। जरूरत पड़ने पर खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जायेगी। एक भी किसान ऐसा नहीं रहेगा जिसका अनाज ना खरीदा जायेगा, यह सरकार का संकल्प है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होगी, पंरतु यह उन जिलों की कोरोना संक्रमण कि परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। कुछ एरिया या हॉट स्पाट को चिन्हित किया जाएगा, जिनको छोड़कर सभी जगह ओपन किया जायेगा इसकी रणनीति अभी बन रही है। सिंह ने यह भी कहा कि ब्लैक फंगस एक चुनौती है, मध्यप्रदेश सरकार ने इसे महामारी घोषित किया है। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए पांच मेडिकल कॉलेज चिन्हित किये हैं। दमोह के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज चिन्हित किया गया है। ब्लैक फंगस में लगने वाले इंजेक्शन और अन्य दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...