back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 3 गुर्गे गिरफ्तार

श्रीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि विशिष्ट इनपुट के आधार पर, बांदीपोरा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान गुंडपोरा निवासी सुहैब अह मलिक उर्फ आसिफ और एजाज अहमद नजर और चित्तबंद बांदीपोरा से तौसीफ अहमद शेख के रूप में हुई है। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, एक पिस्तौल, नकली सिम कार्ड, जाली दस्तावेज आदि बरामद किए गए। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के सक्रिय सदस्य आतंकवादियों को रसद और नकली सिम कार्ड जैसे अन्य सहयोग देने में शामिल थे। इसके अलावा, तीनों ऑपरेशनल कमांडर बाबर सहित सीमा पार सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों के संपर्क में भी थे। जिन्होंने उन्हें इलाके में पुलिस, सुरक्षा बलों और राजनीतिक पदाधिकारियों की आवाजाही पर नजर रखने का काम सौंपा था। बाबर ने तीनों को आने वाले दिनों में तीन एके राइफल की आपूर्ति करने का भी वादा किया था ताकि वे औपचारिक रूप से आतंकी रैंकों में शामिल हो सकें। पुलिस ने कहा, उन्हें आगे हथियार छीनने का काम सौंपा गया, जब तक कि हथियारों की खेप की तस्करी और डिलीवरी नहीं हो जाती। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵