back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने श्री चामुंडा शक्तिपीठ में की पूजा अर्चना

धर्मशाला, 24 मार्च (हि.स.)। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में चल रहे संस्कृत विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्रों ने वेद मंत्रों के उच्चारण से उनका स्वागत किया। मंदिर प्रशासन द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की व्यवस्था करवाई गई। पुजारी ओम व्यास द्वारा मां की विधिवत पूजा अर्चना करवाने के पश्चात उन्हें चुनरी भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि मानवता एवं जीवन मूल्यों के प्रचार प्रसार के उद्देश्य को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से जुड़ने वाले देश विदेशों में इनके करोड़ों अनुयायी हैं। भारत सरकार द्वारा इनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए 2016 में इन्हें पदम विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। विदेशों में भी इन्हें कई सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुए हैं। वह इस बात पर जोर देते हैं कि ध्यान के अलावा दूसरे लोगों की सेवा भी इंसान को करनी चाहिए। श्री श्री रविशंकर विज्ञान और अध्यात्म को एक-दूसरे का विरोधी नहीं, बल्कि पूरक मानते हैं। वे एक ऐसी दुनिया बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं जिसमें रहने वाले लोग ज्ञान से परिपूर्ण हो ताकि वे तनाव और हिंसा से दूर रह सकें। श्री श्री रविशंकर ने बताया कि वे दूसरी बार इस पावन धाम चामुंडा में आए हैं और यहां आ करके उन्हें अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आलिया भट्ट दिखेंगी चामुण्डा में, निर्देशक अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले– सबकुछ वक्त आने पर पता चलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मैडॉक फिल्म्स का हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स(MHCU) बॉलीवुड में आज अपनी अलग पहचान बना चुका है। स्त्री से शुरू हुई यह फ्रेंचाइज़ी भेड़िया,...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵