back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन पॉलिटिक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी: शेखावत

जोधपुर, 26 मई (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एकबार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी आप अगर व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर लगाएंगे तो वैक्सीन पर पॉलिटिक्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि गहलोत जी, राज्य के अस्पतालों के हाल में सुधार क्यों नहीं किया? वेंटिलेटर तक शौचालय के पास मिले। वैक्सीन, ऑक्सीजन सब केंद्र की ओर से आए। हम तो आज भी राज्य की जनता के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े मिलेंगे। आप अपनी विफलता छुपाने की राजनीति में राज्य का नुकसान मत कीजिए। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी आप अगर व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर लगाएंगे तो वैक्सीन पॉलिटिक्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले दिन से आज तक गहलोत जी ने मूल काम छोडक़र आरोप गढऩे में रुचि ली है। कोविड वैक्सीन की 11.5 लाख डोज़ बर्बाद करने के बाद कह रहे हैं कि वैक्सीन का इंतजाम नहीं हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...