back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशीनगर में लगी सोलर लैम्प की 45 बैट्रियां चोरी, फिर अंधेरे में डूबा महापरिनिर्वाण पथ

-भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगा था सोलर लाइट कुशीनगर, 23 मार्च (हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर के हेरिटेज जोन में लगे 45 अदद सोलर लैम्प की बैटरी चोरी हो गई है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत उक्त लैम्प लगाए गए थे। मामले से पुलिस, पर्यटक पुलिस, नगरपालिका व पर्यटन विभाग पल्ला झाड़ रहे है और एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे है। प्रकरण में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजली गुल होने पर भी महापरिनिर्वाण पथ रोशन रहे इसके लिए साल 2019 में स्वदेश दर्शन योजना के तहत सोलर लैम्प लगाए गए थे। पथ समेत पुरातत्व सर्वेक्षण व उप्र पर्यटन की पार्किंग में कुल 75 सोलर लाइट लगाए गए थे। इनमें से 56 सोलर लाइट नगरपालिका कुशीनगर और शेष 19 लैम्प पर्यटन निगम, बिरला धर्मशाला व एसआई को हैंड ओवर किया गया। इनमें से सोलर लैम्प की 45 बैट्रियां चोरी हो गई। बुद्धा वाहन पार्किंग के संचालक दिनेश शुक्ल ने बताया कि परिसर में आठ सोलर लाइट लगे थे। इसमें से सभी की बैट्रियां चोरी हो गईं हैं। सुरक्षा के लिए कुशीनगर में पुलिस चौकी स्थापित है। पर्यटक पुलिस समेत तीन एसआई, पांच हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दस पुरूष व दो महिला पर्यटक पुलिस शामिल है। बावजूद इसके सोलर लैम्प को बैटरियां चोरी होने का मामला सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। चौकी प्रभारी जगमेंदर कुमार ने बताया कि सोलर लाइट से बैट्री चोरी का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी किसी ने शिकायत भी नहीं दर्ज कराई है। दूसरी आेर अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त का कहना है कि उन्हें 56 सोलर लाइट हैंड आेवर हुआ था। सभी सही सलामत हैं। कमीश्नर की बैठक में उठा था मुद्दा कुशीनगर विकास विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (कसाडा) की बैठक गत 17 दिसंबर 2020 को मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर की अध्यक्षता में कुशीनगर में हुई थी। इसमें प्राय: सभी विभागों ने बैट्री चोरी होने की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर मंडलायुक्त ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके अब तक मामला जस का तस बना हुआ है। इस सम्बंध में पर्यटक अधिकारी का कहना है कि कुशीनगर में लगे सेलर लाइटों को विभिन्न विभागों को हैंड ओवर किया गया है। बैट्री चोरी होने पर कार्रवाई किए जाने की जिम्मेदारी उनकी है। इस बावत उन्हें निर्देशित किया जा चुका है। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई इसका स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR में बड़ा खेल! कुशीनगर में बीजेपी विधायक के भाई ग्राम प्रधान समेत 100 से ज्यादा लोगों के वोट कटे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुशीनगर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां मतदाता...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵