back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सडक़ सुरक्षा कोई फाइल वर्क नहीं, इंसानी जिंदगी का सवाल : मुख्य सचिव

जयपुर, 23 मार्च (हि. स.)। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि सडक़ सुरक्षा कोई फाइल वर्क नहीं है, जिसे एक जगह से दूसरी जगह कर दिया जाये। यह इंसान की जिंदगी का सवाल है। हम मिलकर एक आदमी की भी जिंदगी बचा ले तो, यह सबसे बड़ा कार्य साबित होगा। परिवहन और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सडक़ सुरक्षा के लिए प्रशासन, सरकार और नियमों के अलावा भी अपनी जिम्मेदारी निभायें। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि ’नो मास्क, नो एंट्री’ की तरह ही ’नो रिफ्लेक्टर, नो व्हीकल’ नारे को थीम बनाकर सडक़ सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़े। प्रदेश भर में थीम को प्रचारित किया जाये। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठकों में सामने आये बिंदुओं और जनप्रतिनिधियों के सुझावों की अनुपालना सुनिश्चित कराये। अब तकनीक इतनी मजबूत हो गई है कि मिलकर अच्छा काम कर सकते है। साथ ही जो जगह ब्लैक स्पॉट है और बन रहे है, वहां पर परिवहन और पुलिस विभाग मिलकर कार्यवाही करें। आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए मनरेगा के जरिये फेंसिंग कराई जा सकती है। प्रदेश के बॉर्डर चैकपोस्ट और उसके आसपास के क्षेत्र पर वाहनों की आावाजाही सुगमता से की जाये, इसके लिए डीटीओ और एसएचओ मिलकर कार्य करें। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त रवि जैन ने विभाग की ओर से सडक़ सुरक्षा के प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी ’नो रिफ्लेक्टर-नो व्हीकल’ अभियान के तहत जिलों में हुए कार्यों की सूची मय फोटोग्राफ विभाग को भिजवाये। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को रिफ्लेटर के लिए सडक़ सुरक्षा फंड से पर्याप्त बजट उपलब्ध करा दिया जायेगा। इससे अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेटर लगाना भी सुनिश्चित किया जाये। जैन ने वीसी में इंटीगेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस, तमिलनाडू मॉडल के अनुसार किये जा रहे कार्यों, जिला यातायात प्रबंधन समिति, तोषण निधि योजना, बाल वाहिनियों की जांच और बच्चों की सुरक्षा, संसद सदस्य सडक़ सुरक्षा समिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, राजस्थान सडक़ सुरक्षा रोडमैप आदि बिंदुओं पर भी जिलों की वर्तमान स्थिति बताते हुए अधिकारियों को सुधार लाने के लिए कहा। वीसी में सडक़ सुरक्षा के संबंध परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने भी विचार रखे। साथ ही विभिन्न जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵