back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मेंद्र की दिल्ली प्रेयर मीट में ईशा देओल को मिलेगा एक्स पति भरत का साथ, इस दिन होगी आयोजित

धर्मेंद्र की याद में 11 दिसंबर दिल्ली में आयोजित प्रेयर मीट में ईशा देओल को उनका एक्स पति भरत तख्तानी भी साथ देंगे। इसमें परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ श्रद्धांजलि सभा संपन्न होने की तैयारी |

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद से देओल परिवार गहरे सदमे में है। बीते दिनों 24 नवंबर 2025 को हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद, उनकी याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला जारी है। जहां बीते दिन पहली श्रद्धांजलि सभा 27 नवंबर को मुंबई में हुई थी। अब, फिल्म जगत के दिग्गज के सम्मान में एक और प्रेयर मीट 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। अब दिल्ली में भी उनके लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। यह प्रेयर मीट 11 दिसंबर को डॉक्टर अंम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में रखी गई है, जिसकी तैयारी हेमा मालिनी और उनका परिवार कर रहा है।

ईशा का साथ देते नजर आएंगे एक्स पति भरत

दिल्ली में होने वाली इस श्रद्धांजलि सभा में परिवार और करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच चर्चा यह है कि ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी भी इस मौके पर मौजूद होंगे।

हालांकि ईशा और भरत ने 12 साल की शादी के बाद पिछले साल तलाक ले लिया था, लेकिन दोनों अब भी एक-दूसरे के परिवार का सम्मान करते हैं और मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहते हैं। बता दे कि, इस प्रेयर मीट का समय समय है शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। 

धर्मेंद्र के निधन के बाद भी भरत ने अपने पूर्व ससुराल वालों के प्रति संवेदना जताते हुए ईशा का साथ दिया था। 27 नवंबर को मुंबई में हुई प्रेयर मीट में भी भरत अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, और ईशा के लिए सहारा बने रहे।बता दे कि, ईशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं, जिनको लेकर भी दोनों अक्सर साथ दिख जाते हैं।

बहन अहाना भी होंगी शामिल

दिल्ली में होने वाली प्रेयर मीट में अहाना देओल और उनके पति वैभव वोहरा के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देओल और मालिनी परिवार इस कार्यक्रम को बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न करना चाहते हैं।

फैंस से मिले सनी और बॉबी

उधर, धर्मेंद्र की 90वीं जन्मतिथि पर मुंबई में रखी गई श्रद्धांजलि सभा में सनी देओल और बॉबी देओल ने फैंस के साथ समय बिताया और उनका दुख साझा किया। इस मौके पर न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक मुंबई पहुंचे थेयह दर्शाता है कि अभिनेता ने लोगों के दिलों में कितना बड़ा स्थान बनाया था।

पूरे परिवार में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन से फैली शोक की लहर अभी भी परिवार के बीच महसूस की जा रही है। ऐसे कठिन समय में परिवार के पुराने रिश्तों का फिर से एकजुट होना लोगों को भावुक कर रहा है। ईशा और भरत का इस तरह साथ आना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

इस सभा का महत्व

निर्देशक, अभिनेता, परिवार और प्रशंसकों के लिए यह प्रेयर मीट महज एक सभा नहीं, बल्कि एकं साझा श्रद्धांजलि है उस कलाकार की याद में, जिसने दशकों तक फिल्मों और अपने सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। धर्मेंद्र का जाना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा दुख था। इस कठिन घड़ी में, पुरानी पारिवारिक दूरियों और मतभेदों को भुलाकर एक साथ देखना, संस्कृति, सम्मान और इंसानियत की जीत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...