back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 161 मामले सामने आए, 358 मरीजों ने संक्रमण से पाई निजात

श्रीनगर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के नए मामलों की अपेक्षा अधिक लोगों ने संक्रमण से निजात पाई। यहां 161 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 358 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण की वजह से जान गंवा दी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू संभाग से 161 लोग स्वस्थ हुए हैं और यहां 38 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुईं हैं। वहीं कश्मीर संभाग में 197 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 123 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) का एक और मामला सामने आया है, जिसके बाद अब यहां ब्लैक फंगस के मामलों की कुल संख्या 32 हो गई है। अब तक कुल 319,152 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 312,556 ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,360 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां कोरोना के सक्रिय मामले 2,236 हैं, जिनमें से 925 जम्मू संभाग से और 1,311 कश्मीर संभाग से हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵