back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर होगा मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम

चंडीगढ़, 25 मई (आईएएनएस)। मोहाली के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा। बलबीर सिंह सीनियर की 25 मई को पुण्यतिथि के मौके पर मोहाली के हॉकी स्टेडियम में औपचारिक श्रद्धांजलि समारोह के दौरान यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उन्हें समर्पित किया जाएगा। पंजाब ट्रिब्यून डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, खेल विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है। तीन बार ओलंपिक चैंपियन रहे बलबीर सिंह सीनियर का ओलंपिक फाइनल का रिकॉर्ड अब तक अजेय है। उन्होंने 1952 के ओलंपिक खेल के फाइनल मैच में पांच गोल किए थे और उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने नीदरलैंडस को 6-1 से करारी शिकस्त दी थी। बलबीर सिंह सीनियर 1971 की विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर और मुख्य कोच थे। उन्होंने खेल विभाग पंजाब के डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं देने के अलावा युवाओं को खेल की ओर प्रोत्साहित किया। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵