back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजम खान और उनके बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद, मोहम्मद आजम खान को आखिरकार मंगलवार को दो महीने बाद मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोविड के पॉजिटिव परीक्षण के बाद उ्ननकोअस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को वापस सीतापुर जेल ले जाया गया जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती होने से पहले रखा गया था।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की हालत बिगड़ने पर नौ मई को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम खान को फेफड़े और गुर्दे से संबंधित गंभीर जटिलताएं हुईं और अस्पताल में उनका प्रवास बढ़ा दिया गया था। आजम खान, उनके बेटे और पत्नी तंजीन फातिमा को पिछले साल फरवरी में चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामलों के बाद जेल भेज दिया गया था।

तंजीन फातिमा को दिसंबर 2020 में जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन आजम खान और उनके बेटे को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵