back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सादगी से मनाएं भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती: सीएम उद्धव ठाकरे

मुंबई, 06 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 130 वीं जयंती उत्साह और प्रथा- परंपरा के अनुसार पूरे सम्मान के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना विषाणु कि संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ न करते हुए, घरों- घरों में ही डॉ. बाबासाहब का अभिवादन किया जाए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती यह उत्सव और आनंद क्षण है। डॉ. आंबेडकर के विचारों के सम्मान के तौर पर इस दिन अनुशासन का पालन किया जाएगा। भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 130 वीं जयंती कार्यक्रम के नियोजन को लेकर आयोजित की गई बैठक में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भी डॉ. आंबेडकर के इंदु मिल स्थित स्मारक का काम रुकने नहीं दिया गया। वहां के पुतले की ऊंचाई और अनुषांगिक चीजों को गति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ न करके विभिन्न समाजोपयोगी उपक्रमों के माध्यम से जयंती मनाई जा सकती है। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सकता है लेकिन उसके लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार की सभी मशीनरी की सावधानी और पूर्व नियोजन करना आवश्यक है। यह ध्यान में रखते हुए शिविरों का आयोजन करना होगा। इससे संबंधित निर्देश संबंधित मशीनरियों को मुख्यमंत्री ने बैठक में दिया। जयंती दिवस 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के चैत्यभूमि स्थित स्मारक से सीधा प्रसारण करके दर्शन की सुविधा, बीआईटी चाल और इंदु मिल में कार्यक्रम के लिए सुविधा, इस संबंध में सूचना बैठक में दी गई। उसके लिए कार्यवाही करने का निर्देश इस अवसर पर संबंधित मशीनीरियों को दिया गया। हिंदुस्थान समाचार/ विनय

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD ने लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की, पोस्टर में बताया ‘गरीबों का मसीहा’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग तेज...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...