back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वर्चुअल मोड पर काजरी में मनाया विश्व जल दिवस

जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। काजरी जोधपुर में वर्चुअल मोड पर विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मृदा और जल संरक्षण संस्थान देहरादून के विभागाध्यक्ष डॉ पीआर ओजस्वी ने जल प्रबन्धन द्वारा जल की उत्पादकता बढाने पर व्याख्यान देते हुए कहा कि जल संरक्षण की संरचनाओं का मूल्यांकन उत्पादकता के स्थान पर क्षमताओं के आधार पर करना चाहिए। विश्व जगत के लिए जल जीवनदायनी प्राकृतिक संपदा है। काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव ने कहा कि भारत में उपलब्ध जल का अधिकतम हिस्सा खेती के काम में आता है। इसकी उत्पादकता को बढ़ाने की काफ ी संभावना है। विश्व भर में स्वच्छ जल की उपलब्धता को बढ़ाने और जल के अपव्यय एवं दूषित होने से रोकना होगा। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ आरके गोयल ने विश्व जल दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं जल के महत्व, संरक्षण और उपलब्धतता को बढाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में जल को बचाने के लिए लोग सचेत रहे है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ महेश गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया की पहचान हैं शक्ति मोहन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश की जानी-मानी डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी शक्ति मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वे डांस की दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵