back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर्षवर्धन के साथ होगी सुधीर बाबू की अगली परियोजना

हैदराबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुधीर बाबू ने अपनी अगली नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका निर्देशन अभिनेता व लेखक हर्षवर्धन द्वारा किया जाएगा। इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए सुधीर ने लिखा, मैं और हमारी अगली परियोजना का निदेर्यान प्रतिभाशाली हर्षवर्धन द्वारा किया जाएगा। यह मेरे और टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर होने वाला है..इतना ही कह सकता हूं कि यह कुछ ऐसा है, जिसमें मैंने पहले हाथ नहीं आजमाए हैं। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों पर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है। अपने अन्य कामों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उनकी एक और नई फिल्म श्रीदेवी सोडा सेंटर का निर्देशन करूणा कुमार ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री आनंदी भी शामिल हैं। पिछले साल सुधीर को नानी अभिनीत वी में देखा गया था, जो दुनियाभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सुधीर इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आए थे। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵