back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना : चेकपोस्ट से बचने की कोशिश में युवक की जान गई (लीड-1)

हैदराबाद, 24 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मंचेरियल जिले में चल रहे लॉकडाउन के बीच मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की उस समय मौत हो गई, जब बाइक पर सवार उसके दोस्त ने वन विभाग के चेकपोस्ट से बचने की कोशिश की। बाइक चला रहे युवक ने रफ्तार तेज कर दी और एक जगह पोल से बचने के लिए बाइक को मोड़ा तो पीछे बैठे युवक वेंकटेश गौड़ (30) का सिर एक गेट की लोहे की रॉड से टकरा गया। वह बाइक से गिर गया और उसकी तत्काल मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक बंदी चंद्रशेखर दोस्त के गिरने के बावजूद नहीं रुका और न ही मुड़कर पीछे देखा। यह घटना 22 मई की है लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सामने आई। पुलिस के अनुसार, घटना जनाराम मंडल के गांव टपलपुर में मुख्य मार्ग पर वन विभाग की जांच चौकी पर हुई। बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया, जो काफी नशे में था। उस पर लापरवाही से बाइक चलाने के कारण उसके दोस्त की मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। मंचेरियल के सहायक पुलिस आयुक्त अखिल महाजन के मुताबिक, आरोपी ने 131 मिलीग्राम शराब पी रखी थी। अधिकारी ने ट्वीट किया, वन रक्षकों की कोई गलती नहीं है। अधिकांश लोगों का कहना है कि इस हादसे में पुलिस की कोई गलती नहीं है। संबंधित थाने में बाइक चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक फॉरेस्ट गार्ड को चेकपोस्ट पर खड़ा देखा गया है। उसने बाइक को रोकने का इशारा किया। हालांकि, जाहिर तौर पर इस डर से कि लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उसकी बाइक जब्त की जा सकती है, बाइक सवार नहीं रुका और तेज गति से चेकपोस्ट के पास पहुंचा। जबकि बाइक चला रहा युवक पोल से टकराने से बचने के लिए हैंडिल को गेट की ओर मोड़ दिया। उसी वक्त पीछे बैठे युवक का सिर गेट की लोहे की रॉड से टकरा गया और वह गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट टूटकर गिर गया। हालांकि गार्ड को अंतिम समय में गेट को ऊपर उठाने की कोशिश करते देखा गया। इस हादसे में जिले के लक्सेटिपेट मंडल के कोठा कोम्मुगुडेम निवासी वेंकटेश गौड़ के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रेवंत रेड्डी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने लगाया हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद स्थित गांधी भवन में तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵