back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान संगठनों के 26 को काला दिवस मनाने की घोषणा पर बिफरे कटारिया

जयपुर, 24 मई (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा 26 मई को काला दिवस मनाने तथा कुछ विपक्षी दलों की ओर से इसका समर्थन करने पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जुबानी हमला बोला है। कटारिया ने कहा ना तो मंडिया बंद हुईं और ना एमएसपी पर वस्तुओं की खरीद, फिर क्यों काला दिवस मनाया जा रहा है। कटारिया ने एक बयान जारी कर कहा कि जब केंद्र सरकार ने ये तीनों ही कृषि कानून पास किए थे, तब कुछ किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने आरोप लगाया था कि इससे मंडिया समाप्त हो जाएंगी। एमएसपी पर खरीद समाप्त हो जाएगी, लेकिन 6 माह बाद भी ना तो मंडिया समाप्त हुईं और ना एमएसपी पर खरीद पर इसका कोई असर हुआ। बल्कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 22 फसलों का समर्थन मूल्य देना घोषित किया और आवश्यकतानुसार उसकी खरीद भी की। जबकि कांग्रेस राज में कुछ ही फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद होती थी। कटारिया ने कहा कि काला दिवस क्यों मनाया जा रहा है, जबकि किसान सम्मान निधि की राशि 10 करोड़ 50 लाख किसानों के खातों में 8 किश्तों में सीधी ही जमा कराई जा चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में खाद सब्सिडी को बढ़ाया और डीएपी पर मिलने वाला अनुदान 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति बोरी कर दिया। फिर भी कुछ किसान संगठन और विरोधी दलों के नेता काला दिवस मनाने की बात कहते हैं। कटारिया ने कहा कि यह किसान संगठन और विपक्षी दल के लोग कृषि कानून की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाफत करते हैं। क्योंकि कांग्रेस शासित राज्यों के किसानों को अब तक वहां की सरकार केंद्र की कृषि नीतियों का लाभ नहीं दे पा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस प्रकार की किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों के कृत्यों को बेनकाब करना चाहिए, ताकि भविष्य में यह राजनीतिक दल किसानों के बहाना लेकर अपना राजनीतिक हित ना साध सकें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵