back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रेड कम्प्यूटर एमएस ऑफिस से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार : एसपी यादव

— जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण कानपुर, 24 मई (हि.स.)। कोरोना काल में युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ट्रेड कम्प्यूटर एमएस ऑफिस से प्रशिक्षण शुरु करने जा रहा है। यह प्रशिक्षण चार माह का होगा और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास रखी गई है और इस प्रशिक्षण से युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह बातें सोमवार को उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने कही। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अन्य पिछडा वर्ग के युवक/युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए ट्रेड कम्प्यूटर एम०एस० ऑफिस में चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर नगर के माध्यम से प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित किया जाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया है कि अन्य पिछडा वर्ग के प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी जो ट्रेड कम्प्यूटर एम०एस० ऑफिस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हों, ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 15 जून, 2021 तक आनलाइन आवेदन पत्र दे सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ इस आशय का घोषणा पत्र होना आवश्यक है कि इसके पूर्व इस कार्यक्रम के अन्तर्गत संबंधित आवेदनकर्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। घोषणा पत्र के साथ ही आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह आवेदन पत्र आनलाइन प्राप्त किये जाएंगे एवं समस्त वांछित प्रपत्र भी आनलाइन ही अपलोड किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन की वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदित किये जा सकते है। उन्होंने बताया है कि अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए कार्यालय आकर सहायक प्रबन्धक राजकुमारी पाल, (मो0नं0-9839892809) जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर नगर से सम्पर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

टैरिफ पर फिर सामने आया ट्रंप का यू-टर्न, मिली अमेरिकी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। अमेरिका में बढ़ती कीमतों, महंगाई और घरेलू राजनीतिक दबाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने ही...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵