back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाने की रिकॉर्डिंग के साथ वेब सीरीज द क्रिस क्रॉस डील का म्यूजिकल मुहूर्त

पटना/मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आने वाली वेब सिरीज द क्रिस क्रॉस डील का एक थीम सांग रिकॉर्ड कर मुहूर्त किया गया। नेक्स सिनेमा प्रस्तुत इस वेब सीरीज के इस थीम सांग को प्रियंका मित्रा ने गाया है जबकि कपिल हरिशंकर ने संगीत दिया है। इस गाने को पुष्पलता ने लिखा है। वेब सीरीज के निमार्ता अभिषेक बर्मन, शबनम परवीन और पब्लिश मीडिया फिल्म्स है। यह वेब सीरीज ओटीटी विज पर रिलीज होगी। इसमें समीक्षा भटनागर, अभिलाष चौधरी, शशांक मिश्रा, शिल्पा चौधरी, कोमल सोनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसके लेखक निर्देशक अतुल गुप्ता और डीओपी पप्पू के. शेट्टी हैं। वेब सीरीज के सह निमार्ता मोहम्मद यहया और पंकज कुमार सिंह हैं जबकि एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर विद्या विवेक हैं। अभिषेक बर्मन ने बताया, हमारी वेब सीरीज द क्रिस क्रॉस डील थ्रिलर, सस्पेंस और क्राइम जोनर की है। इसका जो गाना रिकॉर्ड किया गया है वो सब्जेक्ट और थीम के अनुसार तैयार किया गया है। इस वेब सीरीज की निर्मात्री शबनम प्रवीन का कहना है कि भारतीय मनोरजंन जगत में वेब सीरीज ने बदलाव की एक लहर ला दी है और अब दर्शकों को अलग-अलग तरह की वेब सीरीज देखने की आदत सी पड़ गई है। हमारी वेब सीरीज में रोमांच और रहस्य का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, प्रियंका मित्रा ने जो गाने गाए हैं वह कहानी और सिचुएशन के मुताबिक है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵