back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस अधिकारी के नाम पर रिश्वत लेने वाला वार्ड पंच एसीबी के हत्थे चढ़ा

उदयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को जिले की सलूम्बर तहसील की डाल पंचायत के वार्ड पंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित वार्ड पंच चोरी के एक मामले में आरोपित को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि परिवादी श्रीमती रोड़ी बाई निवासी खोड़ाव सलूम्बर ने शिकायत दी थी कि उसके पुत्र पर सलूम्बर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपित पुत्र से चोरी की वस्तु की बरामदगी नहीं बताने, न्यायालय में शीघ्र पेश करने और मारपीट नहीं करने के नाम पर डाल वार्ड पंच पुरुषोत्तम जोशी पुलिस अधिकारी के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन कर एसीबी ने उसे पकड़ा। रिश्वत की राशि आरोपित की पेंट की जेब से बरामद की गई। यह भी सामने आया है कि वार्ड पंच जोशी केसीसी लोन कराने के नाम पर भी ग्रामीणों से वसूली करता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त एक्शन, पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा देश

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵