back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटीलिया का गुजरात कनेक्शन, एटीएस ने सिम कार्ड खरीदने वाले अहमदाबाद के व्यापारी को दबोचा

– ठक्कर ने अहमदाबाद से 14 सिम कार्ड खरीदे, एंटीलिया मामले में पांच सिम का हुआ उपयोग अहमदाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने और हीरेन मनसुख की मौत के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय इंवेस्टीगेशन एजेन्सी (एनआईए) और मुंबई एटीएस ने गुजरात का कनेक्शन ढूंढ लिया है। एटीएस टीम मंगलवार को अहमदाबाद से सिम बेचने वाले एक व्यक्ति काे गिरफ्तार करके मुंबई ले गई है। मुंबई के इस हाई प्रोफाइल मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। साजिश के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड के अहमदाबाद में पंजीकृत होने की जानकारी मिलने पर हीरेन मुनसुख की हत्या के सूत्र खंगालने मुंबई एटीएस अहमदाबाद पहुंची थी। जांच के दाैरान पता चला कि इन सिमों को बुकी नरेश के माध्यम से अहमदाबाद के गायत्री ट्रेडर्स के मालिक किशोर ठक्कर ने बोड़कदेव क्षेत्र से खरीदे थे। इस पर एटीएस गायत्री ट्रेडर्स के मालिक किशोर ठक्कर को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपितों ने उससे 14 सिम कार्ड खरीदे जिसमें से एंटीलिया मामले में पांच सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। माना जा रहा है कि एंटीलिया और मनसुख की हत्या के मामले में एनआईए और मुंबई एटीएस गुजरात में अभी और खोजबीन करके गुजरात कनेक्शन का भंडाफोड़ कर सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

अहमदाबाद में हार्दिक के छक्के से कैमरा ऑपरेटर चोटिल, मैच के बाद दिखा दिल छू लेने वाला पल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...