back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: एनडीआरएफ की 5 टीमें चक्रवात यास से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 9 वीं बटालियन की 5 टीमें संभावित चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। कमांडेंट विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि रविवार को हरविंदर सिंह, द्वितीय कमानअधिकारी, 9 वीं बटालियन, एनडीआरएफ के नेतृत्व में पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से एयरफोर्स के स्पेशल विमान से पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई। सभी 5 टीमें अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन तथा संचार उपकरणों से लैस है। सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार इन टीमों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में तैनात किया जाएगा। इन टीमों में कुल 145 बचावकर्मी शामिल है जो चक्रवाती तूफान यास के दौरान हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। ये टीम आपदा के इस घड़ी में स्थानीय लोगों को हरसंभव मदद करेगी। सिन्हा ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश, ओडीशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ने की संभावना है। ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं और इस संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निदेशरें का पालन कर रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵