back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सार्थक की चमकी गेंदबाजी, स्टेंडर्ड क्लब को पैंथर एकेडमी ने चार विकेट से हराया

-श्रीराम चंद्र शर्मा मेमोरियल लीग प्रतियोगिता का लीग मैच लखनऊ, 22 मार्च (हि.स.)। श्रीराम चंद्र शर्मा मेमोरियल लीग प्रतियोगिता में पैंथर क्रिकेट एकेडमी और स्टेंडर्ड क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में सार्थक ने चार विकेट लिये और पैंथर ने चार विकेट से मैच को जीत लिया। 40 ओवर के लीग मैच में स्टेंडर्ड क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में 181 रन बनाकर 39 ओवर में पूरी टीम आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 58 रन सलामी बल्लेबाज अंकित सिंह ने बनाये। वहीं आदित्य राजपूत और राजेन्द्र यादव ने 28-28 रन का योगदान दिया। इमरान ने 23 रन बनाये। पैंथर के गेंदबाजों में सार्थक दीक्षित ने 30 रन देकर चार विकेट लिये। इन्होंने बल्लेबाजी करते हुए भी 13 रन का योगदान दिया। मैन आॅफ द मैच का खिताब सार्थक को ही दिया गया। वहीं एस उमेर वारिस ने तीन विकेट लिये, जबकि ऋषभ ने दो विकेट लिया। पैंथर क्रिकेट एकेडमी की टीम छह विकेट खोकर 37वें ओवर में ही 182 रन बनाकर चार विकेट से मैच का जीत लिया। इसमें सर्वाधिक 69 रन रौशन ने बनाये, जबकि ऋषभ शर्मा ने 19 रन बनाया। समर्थ दिक्षित ने 17 रन बनाये, जबकि सूरज पटेल और सार्थक दीक्षित ने 13-13 रन बनाये। स्टेंडर्ड के गेंदबाजों में आयुष रस्तोगी ने तीन विकेट लिये। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵