back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज सेवा के कार्मिक अपने परिवारजनों एवं परिचित लाभार्थियों को लगवाएंगे टीके

जयपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव में टीकाकरण की अहम भूमिका है। अप्रैल में 45 वर्ष की उम्र से अधिक समस्त व्यक्तियों के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य सेवा के कार्मिकों का सहयोग लेकर उनके सभी परिवारजनों एवं परिचित लाभार्थी व्यक्तियों को भी इस माह में टीके लगाये जायेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित कोरोना टीकाकरण की स्टेट टॉस्क फोर्स बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न कार्यरत संगठनों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी यथाशीघ्र टीकाकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय सहयोगी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों का मोटीवेटर के रूप में सहयोग लेकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकृत करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने राजकीय विभाग व निकायों द्वारा टीकाकरण के लिए दिवस निर्धारित कर मिशन मोड में टीकाकरण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। मिशन निदेशक एनएचएम नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि अप्रैल में राजकीय अवकाश सहित प्रतिदिन सभी राजकीय व निजी निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने टीकाकरण व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में निदेशक आरसीएच डॉ. एल. एस. ओला, अतिरिक्त निदेशक डॉ. ओ. पी. थाकन परियोजना, निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह सहित महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, गृह विभाग, खा़द्य आपूर्ति, परिवहन विभाग, रेलवे, रक्षा, ऊर्जा, स्वायत्त शासन इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵