back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने किया वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

– होटल मातोश्री में लगाए गया 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को टीका शिवपुरी, 24 मई (हि.स.)। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। होटल मातोश्री में आयोजित इस शिविर में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, कपिल गुुप्ता ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम में हॉल टेंट एवं रेस्टोरेंट्स आदि की व्यवस्था में योगदान के लिए मातोश्री के संचालक गोपाल गौड़ के पुत्र वेदांत गौड़ को समिति के समन्वयक एसकेएस चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया। यहां पर पहले से स्लॉट में अपना रजिस्ट्रेशन कराने वालों को टीका लगाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...