back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

36वीं मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का उद्घाटन आज, 15 विषयों में पढ़े जाएंगे 160 रिसर्च पेपर्स

भोपाल, 23 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा चार दिवसीय 36वीं मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आज (मंगलवार को) अपरान्ह साढ़े 12 बजे नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन के डॉ. जगदीशचन्द्र बसु सभागृह में उद्घाटन होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस अवसर पर परिषद् के महानिदेशक डॉ.अनिल कोठारी, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण रामदास उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने बताया कि प्रदेश की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को रिसर्च के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस बार 23 से 26 मार्च तक चार दिवसीय मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का रियल और ऑनलाइन मोड पर आयोजन किया जायेगा। उद्घाटन सत्र के बाद 15 विषयों में आयोजित समानान्तर सत्रों में 160 रिसर्च पेपर्स का प्रेजेंटेशन दिया जायेगा। चार-दिवसीय आयोजन में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शोध संस्थानों में कार्यरत रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा रिसर्च पेपर पढ़े जायेंगे। जिन पन्द्रह विषयों में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे, उनमें एग्रीकल्चर साइंस, केमिकल साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड सूचना प्रौद्योगिकी, पृथ्वी तथा वायुमंडल विज्ञान, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, लाइफ साइंसेज, गणित विज्ञान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, न्यू बायोलॉजी, फार्मास्युटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, प्लांट साइंसेज एवं वेटरनरी साइंसेज सम्मिलित हैं। इसका लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है। युवा वैज्ञानिक कांग्रेस की मेजबानी विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵