back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पॉजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट एक सकारात्मक संकेतः डॉ. हर्षवर्धन

– डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना पर मंत्री समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना पर गठित उच्च स्तरीय मंत्री समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में नागरिक विमानन मंत्री हरदीप पुरी और रसायन तथा उर्वरक विभाग के प्रभारी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया उपस्थित थे। स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के. पॉल डिजिटल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आज 8वें दिन लगातार देश में दैनिक नये मामले तीन लाख से कम हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है। अब देश में 27 लाख सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4465 मौतों की खबर है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मृत्यु हो रही हैं। उन्होंने 16 राज्यों /केन्द्र शासित प्रदेशों के बारे में भी बताया, जहां अब भी पॉजिटिविटी रेट अधिक है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र और राज्यों के बीच समन्वय है, इसकी सराहना की जानी चाहिए। 18 राज्यों से 5424 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश संख्या गुजरात और महाराष्ट्र से है। इनमें से 4556 मामले कोविड-19 के संक्रमण वाले हैं, जबकि शेष गैर-कोविड मामले हैं। संक्रमित मामलों में से 55 प्रतिशत को मधुमेह है। इस फंगस के उपचार के लिए केन्द्र सरकार ने एम्फोटेरिसिन-बी की 9 लाख वायल का ऑर्डर जारी किया है। अगले सात दिन में लगभग तीन लाख वायल उपलब्ध हो जाएंगे। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के निदेशक डॉ. सुरजीत के. सिंह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने आगाह किया कि भारत की 7.86 प्रतिशत वृद्धि दर चिंता का विषय है। अन्य देशों में वृद्धि दर 2 प्रतिशत से कम होने की खबर है। उन्होंने मामलों की संख्या, मृत्यु की संख्या, उनकी वृद्धि दर के आंकड़े देते हुए शेष विश्व के आंकड़ों के साथ तुलना की। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵