back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रेनेडी

इम्फाल, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर रेनेडी सिंह उनके गृह राज्य मणिपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करा रहे हैं। 41 वर्षीय रेनेडी ने कहा, हम सभी के लिए यह कठिन समय है। हमारे फ्रंटलाइन कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। समय की मांग है कि हम हर संभव तरीके से मदद करें। हमारे डॉक्टर, पुलिस, आईएएस अधिकारी और व्यवसायी वर्गें में मित्र है जो इस अभियान में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मणिपुर तथा समूचे देश से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हम ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं जिससे जरूरतमंदों को दिया जा सके। रेनेडी ने कहा, महामारी के कारण मणिपुर अन्य क्षेत्रों से थोड़ा कट गया है। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है लेकिन सभी चीजों के लिए समय की जरूरत होती है। हमारे पास राज्य में तीन ऑक्सीजन प्लांट है लेकिन क्षमता ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य खाली और भरा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर को इकट्ठा करना और अस्पताल में आपूर्ती करना है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पर भी हमारी नजर है। रेनेडी ने 1998 से 2011 तक भारत के लिए 72 मैच खेले और संन्यास लेने के बाद वह कोचिंग में गए। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵