back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदरीनाथ हाईवे के मंगलवार शाम तक खुलने के आसार

जोशीमठ, 24 मई (हि.स.)। लामबगड़ से बदरीनाथ तक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त बदरीनाथ हाईवे के मंगलवार शाम तक खुलने के आसार हैं। बीआरओ ने बाधित स्थान पर नया अलाइनमेंट तैयार किया है। संगठन के दर्जनों मजदूर नौ मशीनों के साथ काम में जुटे हुए हैं। 19-20 मई को हुई मूसलाधार बरसात, बादलों के फटने और ग्लेशियर के टूटने से बदरीनाथ हाईवे बाधित है। लामबगड़ मे पुराने स्लाइड जोन के दोनों ओर बहने वाले नालों के ऊफान के बाद इन स्थानों पर भी सड़क भी बाधित हो गई थी। यहां अगले दिन मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। हनुमान चट्टी से आगे रडांग मोड़ पर बादल फटने के बाद पचास मीटर लम्बाई व पचास मीटर ऊंचाई पर बनी सड़क ही ध्वस्त हो गई थी। यहां के लिए नया अलाइनमेंट तैयार किया गया है। 22 मई को राज्य के आपदा प्रबन्धन मंत्री डा. धन सिंह रावत यहां का निरीक्षण कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्‍म 2025 की बड़ी ओपनर बनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵