back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वारा आनलाईन क्लास शुरू

रायगढ़ 23 मई (हि.स.)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियाँ प्रतिदिन करायी जा रही हैं। इस दौरान बच्चों को शैक्षणिक के साथ-साथ कलात्मक तकनीकी शिक्षा एवं शारीरिक गतिविधियां आदि की जानकारी भी दी जा रही है। व्यायाम के द्वारा बच्चों को इस कोरोना जैसी महामारी में किस प्रकार उन्हें अपने शरीर को स्वस्थ रखना है इसकी जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि, ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विद्यालय के छात्रों को ओरिगामी, बिना उपयोग में लाये जाने वाली वस्तुओं से विभिन्न कलाकृति को बनाना, ड्राइंग, पेटिंग आदि प्रतिदिन सिखाया जा रहा है। इसके साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश और हिन्दी पढऩे का अभ्यास निरंतर बच्चों से कराया जा रहा है, जिसमें बच्चों द्वारा रुचि ली जा रही है। इसी के साथ विज्ञान से संबंधित क्रिया-कलाप भी कराये जा रहे है। इन सभी गतिविधियों में छात्रों के साथ-साथ पालक भी इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसी श्रृंखला में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वंदना रोहिल्ला के मार्गदर्शन में और प्रधान पाठक अजीत नायक, शिक्षक श्रीमती बेट्टी थॉमस, भानु पटेल, श्रीमती विस्मिता मिश्रा के नेतृत्व में इन तमाम गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...